न्वच्छिया : जीबी कॉलेज के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी अखिलेश पोद्दार से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अखिलेश ने नवगछिया साइबर थाने में शिकायत दी है। अखिलेश ने बताया कि उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है।
Total Downloads: 354
27 तारीख को मोबाइल नंबर 6303840425 से कॉल आया और में सुबह कॉलर ने कहा कि मैं सेंट्रल बैंक से बोल रहा हूं। जब अखिलेश ने बताया कि उसका खाता इंडियन बैंक में है तो कॉलर ने कहा कि मैं इंडियन बैंक में भी बैठता हूं, आपका खाता जल्द बंद हो जाएगा। इसलिए पेन और आधार कार्ड नंबर भेजिए ताकि ऐसी नौबत न आए।
मैं झांसे में आकर अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड भेज दिया। उसके तुरंत बाद ओटीपी मांगा गया ओटीपी देने के साथ ही मेरे अकाउंट से 3 लाख रूपए कट गए। इसके बाद अहसास हुआ कि ठगी हुई है। पीड़ित ने तुरंत 193 पर कॉल कर उसकी शिकायत दर्ज करवाई देर रात है। साइबर थाना प्रभारी डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पांडे ने कहा कि आवेदन आया है जांच की जा रही है।

