नवगछिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर लगे प्याऊ में सुबह 10:00 से जलापूर्ति ठप होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
लोग डब्बा बंद पानी खरीद कर पीने को मजबूर हुए। बता दें सुबह मोटर फूंक जाने के कारण स्टेशन पर जलापूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान रेलवे क्वार्टरों में भी जलापूर्ति नहीं हो पाई। इसके चलते अधिकारियों के परिवार को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
स्टेशन मास्टर एन के तिवारी ने बताया कि सुबह 10:00 बजे मोटर जल जाने के कारण पानी सप्लाई नहीं हो पाया है। मोटर बनने के लिए भेज दिया गया है देर रात तक मोटर लग जाएगा। उसके बाद पानी की सप्लाई शुरू हो पाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
