जीबी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जीबी कॉलेज ने जेपी कॉलेज को 45-36 अंको से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को टीएमबीयू के खेल सचिव प्रो डॉ. सदानंद झा और उपविजेता टीम को बीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक ठाकुर ने शील्ड प्रदान किए।

इससे पूर्व सेमीफाइनल मुकाबले में जेपी कॉलेज ने पीबीएस कॉलेज को 51-30 अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में जीबी कॉलेज ने एसएसवी कॉलेज को 34 के मुकाबले 42 अंको से पराजित कर दिया। प्रतियोगिता के मौके पर एमएलसी डॉ एनके यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित कर उनका उत्साह बढ़ाया।

मौके पर महाविद्यालय को एमएलसी फंड से सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य शिवशंकर मंडल, आयोजन सचिव रामदेव प्रसाद यादव, डॉ. अशोक कुमार सिन्हा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, भागलपुर कबड्डी संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम, अंपायर प्रशांत कुमार, साकिब, सद्दाम, सूरज, प्रभाकर, अनुपम, ऋतुराज, पीटीआई के अक्षय दत्ता, अशोक ठाकुर व अन्य गणमान्य मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *