नवगछिया : मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर अभाविप की कॉलेज अध्यक्ष स्मृति सिंह एवं सचिव आकांक्षा चौधरी के नेतृत्व में छात्राओं के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीत की छात्रा अनामिका कुमारी एवं निशा कुमारी ने सरस्वती वंदना के साथ किया उसके बाद सभी शिक्षकों को छात्राओं के द्वारा पुष्प एवं कलम देकर सम्मानित किया गया।
Total Downloads: 105
सभी शिक्षकों ने छात्राओं को आशिर्वाद देते हुए कहा कि आपकी सफलता ही हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ तोहफा होगा वही प्रचार्या डॉ कु सुदामा यादव ने कहा कि आप सब में प्रतिभा है, आपलोग अपनी प्रतिभा को निखारें और महाविद्यालय का नाम उँचा करें। कार्यक्रम का संचालन स्मृति सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन आकांक्षा चौधरी ने किया।।


मौक़े पर महाविद्यालय के शिक्षक प्रो सुशील कु मण्डल, प्रो अशोक कुमार, प्रो अनिल कु मण्डल, रीता मैडम, प्रो सदानंद सिंह , प्रो बिंदेस्वरी सिंह, राजीव सर, पूनम मैडम, प्रतिमा मैडम, मीनाक्षी मैडम, अरुण झा, चौधरी, हिमांशु मिस्र, छात्रा कोमल कुमारी ,मुस्कान जासमीन, लवली, प्रतिभा , निशा, जुली, अंजली आदि सभी उपस्थित थी।
