नवगछिया : अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट (पुरुष) 2024-25 के फाइनल में जीबी कॉलेज, नवगछिया ने बीएन कॉलेज, भागलपुर को 3-0 से हराकर विजयी होने का गौरव प्राप्त किया।

विजेता और उपविजेता को प्राचार्य प्रो. शिवशंकर मंडल, चयनकर्ता डॉ. राजीव कुमार रंजन, डॉ. जैनेन्द्र कुमार आदि ने ट्रॉफी प्रदान किया। टूर्नामेंट में तीसरा स्थान टीएनबी कॉलेज और चौथा स्थान एसएसभी कॉलेज ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम में क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, मो. मोसरत हुसैन, अमित कुमार आलोक समेत सैंकड़ों की संख्या में छात्र-छात्रायें मौजूद रहे। टूर्नामेंट में बेस्ट प्लेयर अवार्ड बीएन कॉलेज के मयंक कुमार को दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *