बिहपुर । अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर रविवार को बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में व होली ड्रीम पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राहुल शांडिल्य के संयोजन में जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली बभनगामा बाजार होते हुए विद्यालय पहुंच कर संपन्न हुआ।

जागरूकता रैली में अनन्या कुमारी, रिया भारती, मोहम्मद सफी, मोहम्मद रेहान, प्रशांत कुमार, आरव कुमार आदि लगभग 200 छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने भाग लिया। बच्चों ने छोटे- छोटे बैनर के माध्यम से समाज में नशा से बचाव व परहेज के लिए तरह -तरह के संदेश देकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने नशे की गर्त में डूबते युवाओं को नशे की वजह से होनेवाले नुकसान के प्रति जागरूक और नशे की लत से बचाने की खातिर जागरूक किया।

उन्होंने कहा की शराब जिंदगी बर्बाद करती है। युवाओं को कफ सिरफ़, चरस, गांजा, भांग, स्मैक, शराब समेत अन्य किसी प्रकार का नशा नहीं करने, अपना भविष्य नहीं बिगड़ने देने, समाज के साथ देश के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया और कहा नशा करता हैं जिंदगी खराब, मिलकर करें इसका बहिष्कार।जो नशे का हुआ शिकार बिगड़ा उसका घर परिवार।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *