बिहपुर : वर्मा चौक के समीप रविवार को बिहपुर पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान एसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में चल रहा था। इसी दौरान नशे की हालत में मनखुश कुमार उर्फ बंटी वहां पहुंच गया और एसआई मनीष कुमार के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा।

एसआई को युवक के मुंह से शराब की तेज गंध आई, जिसके बाद ब्रेथ एनालाइजर से उसकी जांच कराई गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनखुश कुमार उर्फ बंटी सोनवर्षा का निवासी बताया गया है।

बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि नशे की पुष्टि के बाद आरोपी का मेडिकल जांच कराई गई और फिर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *