नारायणपुर| एनएच-31 किनारे झंडापुर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रक से बाइक सवार बदमाशों ने 15 हजार रुपए, मोबाइल और वाहन के कागजात चुरा लिए। पीड़ित ट्रक चालक मुजफ्फरपुर जिला के कांटी थाना क्षेत्र के मणिफुलकाहा निवासी बबलू मिश्रा ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Total Downloads: 171
पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि कोलकाता से ट्रक पर मुर्गी का दाना लोड कर मुजफ्फरपुर जा रहा था। झंडापुर में पेट्रोल पंप के सामने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर सो गया।
दोपहर करीब 1:30 बजे बाइक से आए अपराधियों ने ट्रक के अंदर घुसकर सीट के नीचे बैग में रखे 15 हजार रुपए, वाहन के कागजात व मोबाइल लेकर भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। साथ ही पेट्रोल पंप कर्मी और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

