भागलपुर। जोगसर इलाके के जिला स्कूल रोड में रविवार की सुबह युवती का मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। हालांकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे जोगसर पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान शाहजंगी निवासी आसिफ आलम के रूप में हुई है। वह शाहजंगी पंचायत के पूर्व मुखिया मंजूर आलम का पुत्र है। इसके पहले भी उसने कई मोबाइल और चेन छीनने की घटना को अंजाम दिया है।

घटना की बाबत बांका जिले के धोरैया की अंजलि कुमारी ने आरोपित और उसके भागने वाले साथी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। अंजलि तातारपुर इलाके में अपनी बहन के साथ रहती है। उसने बताया कि सुबह वह बहन दीपांजलि को परीक्षा दिलाने के लिए घंटाघर की तरफ आई थी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के बाद वह बाहर ही मोबाइल लेकर खड़ी थी।

इसी बीच तेजी से बाइक से दो बदमाश अचानक पहुंचे और मोबाइल छीनकर भागने लगे। उसने बताया कि वह मदद के लिए चिल्लाई। आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा कर दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से युवती का मोबाइल और बदमाश की बाइक बरामद की है। उसने अपने साथी का नाम बताया है, जो उसके साथ छिनतई में साथ था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

आसिफ ने कुछ साल पहले मारवाड़ी कॉलेज के पास विश्वविद्यालय बाल निकेतन की शिक्षिका से चेन छिनतई की थी। इस मामले में वह चार्जशीटेड है। जोगसर थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपित के आपराधिक इतिहास का पता लगा लगाया जा रहा है। उसे जेल भेज दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *