नवगछिया : रंगरा प्रखण्ड के झल्लूदास टोला में गंगा नदी द्वारा भीषण कटाव जारी है। रोजाना घर कटने के बाद जिनके घर नदी के मुहाने पर हैं वे अपना घर तोड़कर समान निकाल रहे हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

रंगरा चौक प्रखंड के झल्लू दास में गंगा नदी के कटाव के कारण घर बार तोड़कर लोग छोड़कर गंतव्य स्थान जा रहे हैं। वृद्ध महिला भूखो देवी कहती हैं कि हम सब गरीब थे दो जून की रोटी कमा कर इसी तरह घर बनाया था। लेकिन आज उस घर को मेरे बच्चों के द्वारा तोड़कर दूसरे जगह ले जाया जा रहा है। यह मुझे देखकर बर्दाश्त नहीं हो रहा है, इसीलिए मैं बैठ कर रो रही हूं।

वरीय अभियंताओं के निर्देश पर कटाव रोकने हेतु कार्य किया जा रहा है लेकिन गंगा नदी की तेज धारा में फ्लड फायटिंग का कार्य बह जा रहा है। हालांकि जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कटाव को रोकने हेतु बम्बो रोल हाथी पांव व एनसी में बालू भरी बोरियां डाल कर कटाव पर नियंत्रण करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण सदानंद दास, संजीव कुमार मोहन दास आदि बताते हैं कि कटाव इतना बड़ा है कि उसे रोकना विभाग का संभव नहीं है।

नदी पूरी तरह से आगे से ही कटाव करते हुए गांव की तरफ घुसा है और इससे अब गांव बचने का उम्मीद नहीं दिख रहा है। मुखिया गणेशी प्रसाद मंडल ने बताया कि कटाव जिस तरह से लगातार हो रहा है। उससे तो पूरा गांव ही नदी में समा जायेगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet