नारायणपुर : प्रखंड के चौहद्दी गाँव में गंगा के कटाव कारण वार्ड सदस्य हजारी लाल मंडल,धनुकी मंडल ,ब्रह्मदेव मंडल ,शंभू मंडल ,संजय मंडल सहित सैकड़ों घर गंगा के कारण हटाये जा रहेहै।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
वार्ड सदस्य हजारी लाल मंडल ने बताया कि हमलोग अपना अपना घर उठाकर वहां से उत्तर दिशा में उँचे जगह पर पूरे परिवार व पशु लेकर आशियाना बना रहे है
वहीं ग्रामीण धनुकी मंडल ने कहा कि लगभग तीन सौ बीधा हमलोग का उपजाऊ जमीन भी गंगा में समा गया।वार्ड सदस्य हजारी लाल मंडल ने बताया कि सीओ अजय सरकार को लिखित आवेदन दे दिया गया है।सीओ अजय सरकार से सम्पर्क नहीं हो पाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
