नवगछिया : बिजली टावर से गिरकर यूपी के चंदौसी में गोपालपुर के डुमरिया निवासी सुनील (25), पुत्र महेंद्र मंडल की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। सुनील 3 सितंबर को 10 साथियों के साथ केईसी इंटरनेशनल इंजीनियरिंग कंपनी में काम करने वहां गया था।

वह हाईटेंशन टावर पर लगे तार में इंसुलेटर लगा रहा था। तभी इंसुलेटर कर टूटने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंगलवार की देर रात तक शव उसके पैतृक गांव आने की संभावना है। वह सात भाइयों में सबसे छोटा था। पत्नी फूदो देवी, पिता महेंद्र मंडल, मां माया देवी का रो रो कर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *