रंगरा| थाना क्षेत्र के चापर हाट हाईस्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र देव कुमार पिता गणपति साह कि रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। छात्र थाना क्षेत्र के मदरौनी नासी टोला का रहने वाला था। वह रविवार की देर रात नवगछिया से टेंपो से घर आ रहा था। उसी दौरान भवानीपुर चौक के समीप टेंपो चालक टेंपो को रोक कर सवारी को उतार रहा था, उसी दौरान वह टेंपो से नीचे उतरा और पीछे से अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने जोर का धक्का मार दिया।

इसके बाद वह दूर जा गिरा, जिसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची रंगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना के बाद छात्र के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

घटना के बाद चापर हाट हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक अवधेश पासवान ने सड़क दुर्घटना में छात्र की हुई मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उसकी आत्मा की शांति के लिए विद्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया, जहां छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *