नवगछिया – नवगछिया के मदहतपुर स्थित टोल प्लाजा में देर रात करीब 10:00 बजे ऑटो चालक और चार पहिया वाहन के चालक के साथ टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा जमकर मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत एक वीडियो वायरल है.

दोनों वाहन नवगछिया की ओर से बिहपुर की ओर जा रहे थे. तभी टोल प्लाजा के पास कर्मियों ने दोनों चालकों को गाड़ी से बाहर निकाल कर जमकर धुनाई कर दी. जिसका वीडियो वायरल हो गया है.

जानकारी मिली है कि वाहन चालकों और टोल के कर्मियों के बीच पैसे लेन देन को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है. नवगछिया के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी ली जा रही है. अगर लिखित आवेदन आता है तो कार्रवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *