एनएच-31 पर रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर टावर चौक के पास गुरुवार दोपहर दो बजे ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके स्थानीय लोगो ने घायल युवकों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
Total Downloads: 105
घायलों में मधेपुरा के गणेश स्थान निवासी सुभाष यादव के 35 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और मधेपुरा के साहूगढ़ निवासी सिकंदर प्रसाद यादव के 18 वर्षीय पुत्र अनंत कुमार शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों कार से कटिहार की ओर जा रहा था जबकि ट्रक नवगछिया की ओर आ रहा था। इसी दौरान ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में कार में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची रंगरा पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

