नवगछिया| थाना क्षेत्र के एनएच 31 मकनपुर चौक पर बुधवार की दोपहर को बाइक व अज्ञात वाहन की टक्कर में एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा निवासी वकील ठाकुर है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
जहां पर डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं थाना क्षेत्र के ही जीरोमाइल के पास हुई

सड़क हादसे में नवगछिया के महदतपुर निवासी बादल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। जहां पर घायल का इलाज किया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

