नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के तीनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 9 में ट्रैक्टर ने दो वर्षीय बालक को धक्का मार दिया। जिस कारण बच्चे की मौके पर मौत हो गई। मृत बालक की पहचान घोघा थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलकिया गांव निवासी हरि किशोर मंडल के 2 वर्षीय पुत्र सुशांत राज उर्फ ईश्वरी कुमार के रूप में हुई।
Total Downloads: 79
जानकारी के अनुसार बालक अपने ननिहाल तीनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 9 ज्ञानीदास टोला निवासी नाना यमुना मंडल के घर आया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ज्ञानीदास टोला के गंगा किनारे पर कटाव निरोधी कार्य जल संसाधन विभाग के द्वारा कराया जा रहा है।
किनारे पर बोल्डर पीचिंग के लिए ट्रैक्टर पर पत्थर लोड कर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बच्चा ट्रेलर के टायर के नीचे आ गया। बच्चे के शरीर के चिथड़े उड़ गए। रंगरा ओपी प्रभारी बिट्टू कुमार कमल ने बताया ट्रैक्टर चालक शंकर मंडल व ट्रैक्टर को पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया और बालक के परिजन के लिखित आवेदन पर कांड दर्ज कर जांच की जा रही है।

