नारायणपुर। आशाटोल में ट्रैक्टर मालिक मंटु शर्मा को सुमित कुमार ने सुबह छुरा मारकर घायल कर दिया। मंटू ने इसकी सूचना भवानीपुर पुलिस को की। भवानीपुर पुलिस ने उसे इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी भेजा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 363
जहां डॉक्टर ने इलाज कर घायल को थाना भेजा। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। घायल ने बताया कि सोमवार को ट्रैक्टर पर सुमित कुमार तीन-चार लोगों के साथ बैठा था। टेलर का सामान चोरी हो गया था। सुबह पूछने पर उसने छुरा मार घायल कर दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
