नवगछिया। जलकर विवाद में इस्माईलपुर थाना में गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया बोचाही निवासी नवनीत कुमार के लिखित आवेदन पर नवटोलिया बोचाही के बबलू मंडल, मनोज मंडल, अजय मंडल, चंदन मंडल, मुरारी मंडल व मनोज मंडल पर नामजद मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि मंगलवार रात जलकर विवाद में इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के जफरूदास टोला के निकट मछली मारने के विवाद में गोलीबारी हुई थी। थानाध्यक्ष मणि पासवान ने बताया कि मामला दर्ज किया जा रहा है तथा अपराधियों की धर पकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है।

