राजद के बिहार बंद के दौरान शनिवार को पत्रकारों पर हमला निंदनीय है। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, पूर्व महामंत्री मनोज पांडेय, मुकेश राणा ने घटना की निंदा की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बंद कराने वाले किस मुद्दे पर बंद करा रहे थे, यह खुद पता ही नहीं था। नागरिकता संशोधन अधिनियम कांग्रेस के शासनकाल में ही लाया गया था। पीएम ने उसे लागू कर भारत को एक अच्छी दिशा देने का काम किया है। किसी भी समाज को इस कानून से कोई खतरा नहीं है। आम लोग कानून को पढ़ें समझें और लोगों को जागरूक करें।

जदयू ने बंद को पूरी तरह असफल बताया है। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा, त्रिपुरारी भारती ने कहा कि नवगछिया में बंद पूरी तरह से विफल रहा। बैंड के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। बिहार की जनता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा है। वहीं मीडिया सेल जिला संयोजक रवि कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने जब साफ़ कर दिया है कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा तो किसी को चिंता की जरूरत नही है।

एक तरफ से सीएए का व्यवसायियों का पूर्ण समर्थन है। मुद्दा विहीन विपक्ष की हताशा यह दर्शाती है कि सीएए के नाम पर हो रहे विरोध को लोगों ने खारिज कर दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *