नवगछिया। पैसा दस गुना करने का लोभ देकर ठगी करने वाले ठग सहित तीन लोगों को पकड़ कर महिलाओं ने नवगछिया पुलिस के हवाले किया। पीड़ित मधेपुरा लौआ लगाम निवासी रीना देवी के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

पीड़ित ने बताया कि गोड्डा निवासी महफूज अंसारी ने महिलाओं को पैसा दस गुना करने का लोभ देकर 12 महिलाओ से पांच-पांच हजार रुपया जमा करवा लिया और फरार हो गया। शनिवार को पता चला वह खरीक के दादपुर में महिलाओं कोप्रलोभन देकर पैसे के साथ रविवार को बुलाया है।

सूचना मिलते ही महिलाएं नवगछिया पहंुची और मौके पर ठग सहित तीन लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पकड़े गए लोगों मे गोड्डा के महफूज अंसारी, मो. सदद्दाम, मीरजाफरी के मो. अखलाख शामिल हैं। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि महफूज अंसारी ने बताया कि उसके साथ पकड़ाए दोनों युवकों को उसने सहयोग के लिए 500 रुपये रोज पर रखा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *