नवगछिया। नवगछिया थाना के पकड़ा में एक महिला को डायन कह कर मारपीट करने और लज्जा भंग करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पकड़ा जोनिया टोला निवासी महिला के लिखित आवेदन पर नवगछिया आदर्श थाना में पकड़ा के ही प्रमोद सिंह सहित तीन पर डायन अधिनियम सहित रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Total Downloads: 315
दर्ज प्रथमिकि में महिला ने बताया है कि वह अपने घर की चहारदीवारी का निर्माण कर रही थी। उसी समय गांव के ही पड़ोसी प्रमोद सिंह अन्य दो आदमी के साथ आया और उसने गाली गलौज पर मारपीट करना शुरू किया और निर्माण करने से रोक दिया।
प्रमोद सिंह ने डायन कहकर प्रताड़ित करने के साथ-साथ लज्जा भंग करने का भी प्रयास किया और साथ ही साथ कहा कि अगर घर बनाना है तो 50,000 की रंगदारी देना होगा। महिला द्वारा नवगछिया एसपी सुशांत कुमार के साथ साथ अनुमण्डल लोक सेवा कार्यालय में भी आवेदन दिया गया था। वरीय पदाधिकारियो के आदेश पर सोमवार को प्रथमिकि दर्ज की गई।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
