बिहपुर।  प्रखंड के हरिओ वार्ड नंबर 11 में दोपहर करीब दो बजे चूल्हे से निकली चिंगारी से चार घर जलकर खाक हो गया। आग लगने से इनरदेव पासवान, जितेंद्र पासवान, टुनटुन पासवान व अमर पासवान का चदरा व बांस से बना घर जल गया। घर में रखा  दस हजार नकद, 20 बोरा गेहूं समेत अन्य सभी सभी समान जल गया। वहीं एक मवेशी भी आग की चपेट में आकर  झुलस गया।

आग लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गये और काफी मशक्कत से आग पर काबू पायी। हालांकि दमकल की गाड़ी भी आई थी। तबतक आग पर काबू पा लिया गया था।वहीं बिहपुर के अंचल के राजस्व कर्मचारी राजेश रंजन पोद्दार ने पहुंच कर आग लगने से हुई क्षति का पूर्ण जानकारी लिया। घर जलने के कारण चारों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *