नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी अनुराधा कुमारी व मनजीत मण्डल के सोलह माह के पुत्र मयंक राज की मौत घर के पीछे गड्ढे में बने चापाकल के पानी में डूबने से हो गयी। जानकारी के अनुसार मयंक राज दिन के एक बजे से घर से गायब था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
खोजबीन करने पर घर के पीछे कुछ दूर पर गड्ढे में भरे पानी से परिजनों ने उसे निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर लाया। पीएचसी में मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोपालपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। नवजात के मरने से अस्पताल में मौजूद लोग भी गमगीन हो गये। मां अनुराधा का रो-रोकर बुरा हाल था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
