नवगछिया : प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस्माइलपुर के लक्ष्मीपुर धार से इस्माइलपुर तक बनी सड़क की जांच 27 नवंबर को राज्य से आई टीम ने की थी। इसके बाद शुक्रवार को दो सदस्यीय टीम ने सड़क निर्माण में कई कमियां पाते हुए ठेकेदार पर 6 दिसंबर को एटीआर लगाया है। इस सड़क का निर्माण नेहा इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर जितेंद्र कुमार साहू द्वारा करवाया गया है।

राज्य की टीम ने सहायक अभियंता और कनीय अभियंता को निर्देश दिया है कि शीघ्र कार्य को प्रारंभ करते हुए इसकी जानकारी विभाग को दी जाए। साथ ही अगर काम समय पर पूरा नहीं हो पाता है तो ऐसी स्थिति में ठेकेदार द्वारा जमा की गई अग्रिम राशि जब्त कर ली जाएगी। इसके अलावा एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

टीम ने सड़क किनारे पेड़ की शाखा जो सड़क के बगल में हो उसे काटा गया है या नहीं, सड़क के बगल की घास छिला है या नहीं, गड्ढे और पेंच की मरम्मत, नालियों का रख- रखाव, सड़क के किनारे लगे संकेतक और सफेद पट्टी सहित अन्य जांच की। सभी में टीम ने असंतोष जाहिर किया है।

जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि राज्य की टीम ने 6 दिसंबर को नेहा इंटरप्राइजेज पर एटीआर लगाया था। एटीआर लगाने का मतलब जल्द ही बाकी बचे कार्यों में सुधार के साथ कार्य पूरा करना है। एटीआर लगने के बाद ठेकेदार के बिल का भुगतान बंद कर दिया जाता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *