नवगछिया में ड्यूटी कर रही पुलिस ने एक घर के दरवाजे से पंखा उठा लिया। लेकिन, पंखे का मालिक पुलिस की तारीफ करते थक नहीं रहा। भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के ढोलबज्जा थाने की पुलिस पर रात में पेट्रोलिंग के दौरान दरवाजे से पंखा ले जाने का यह मामला चर्चा में है। घटना 26 सितम्बर देर रात  बतायी है।

बताया जा रहा है कि 26 सितम्बर की रात में गश्ती के दौरान पुलिस ने सुबोध कुमार नामक एक व्यक्ति के घर के सामने पंखा देखा। उसके बाद दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं आया तो पंखा साथ लेकर गाड़ी से चली गयी। हालांकि चोरी की घटना से सभी इंकार कर रहे हैं क्योंकि पुलिस ने सुबह में सुबोध कुमार को पंखा लौटा दिया।

सुबोध चौधरी पुलिस के काम की सराहना करने लगे हैं। उन्होंने बताया कि ढोलबज्जा पुलिस ने यह करके साबित  है कि हम रात्रि में मुस्तैद है। घटना की रात दुकान बंद करने के बाद वे लोग सो गये थे। पंखा बाहर छुट गया था। दूसरे दिन थाना से सूचना मिलने पर जाकर पंखा ले आये।

ढोलबज्जा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि रात में गश्ती पर थे तो सड़क के किनारे दुकान के बाहर एक पंखा रखा हुआ था। आसपास किसी को नही देखकर सिपाही को घरवाले को उठाने कहा। सिपाही ने काफी देर तक दरबाजा खटखटाया लेकिन दरबाजा नही खुला तो सोचा कि यहाँ रहेगा तो कोई उठाकर ले जाएगा। वह पंखा थाना लाए। पूरी घटना वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि गश्ती गाड़ी पर पंखा चोरी करने  का आरोप लगाना गलत है। पुलिस गाड़ी को गश्ती के दौरान कोई चीज किसी के घर दुकान के आगे मिल जाता है तो वह उसकी जिम्मेदारी बनती है कि उसे उसके मालिक तक पहुचाये। विडियो में पंखा लेकर जाते हुए देखकर किसी को चोर नही ठहराया जा सकता है, यह गलत है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *