नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल के परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर सोमवार की रात में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान पटना जिला के राजापुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी रविंद्र सिंह की मौत हो गई. रविंद्र सिंह विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के टेक्नो मिशन स्कूल के पास सोमवार की रात्रि में ड्यूटी में तैनात थे. नवगछिया कि ओर से भागलपुर जा रहे अज्ञात ट्रक ने उन्हें बुरी तरह से रौंद डाला उनके सहकर्मियों द्वारा उन्हें तुरंत इलाज हेतु भागलपुर मायागंज अस्पताल भेजा गया.
Total Downloads: 346
जहां डॉक्टरों ने घायल होमगार्ड जवान रविंद्र सिंह का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया. पटना जाने के क्रम में रास्ते में घायल होमगार्ड जवान की मौत हो गई. होमगार्ड जवान रविंद्र सिंह के जा कर्मियों ने बताया कि वह बहुत ही निडर और मिलनसार व्यक्ति थे. वहीं मृतक होमगार्ड जवान के परिजनों को इसकी सूचना परबत्ता थाना पुलिस द्वारा दी गई. सूचना मिलने के बाद होमगार्ड जवान के परिजन भागलपुर मायागंज अस्पताल पहुंचे. जहां उन्हें देख कर रोने लगे.

मृतक जवान का पोस्टमार्टम भागलपुर मायागंज अस्पताल में होने के बाद परवता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव के नेतृत्व में मृतक जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया. वहीं इस अवसर पर जवान के परिजनों को दाह:संस्कार के लिए 7 हजार रुपये दिया गया. परवता थाना अध्यक्ष ने बताया कि और मुआवजा राशि परिजनों को दिया जाएगा. वहीं जवान के मृत्यु होने पर कहा कि पुरे थाना इससे शोक में है.

