नवगछिया : बिहार के तीन जिले की सीमा पर अवस्थित नवगछिया के ढोलबज्जा बाजार में आये दिन घंटों भीषण जाम लगा रहता है, जिसके कारण सीमावर्ती तीनों जिलों से आये खरीदारी करने वालों को जाम के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जाम लगने का मुख्य कारण सड़क के दोनों किनारे स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण है।
Total Downloads: 85
शुक्रवार को ढोलबज्जा बाजार के शहीद भगत सिंह चौक से लेकर नेताजी सुभाष चौक और मंडल चौक भगवानपुर बस स्टैंड पंचायत भवन तक कई घंटे जाम लगा रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्णिया, मधेपुरा जाने वाले यात्रियों को जाम में फंसना पड़ा जिससे यात्री समय पर अपने गंतव्य स्थान को नहीं जा सके।
स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्षों से हमलोग ढोलबज्जा में अतिक्रमण हटाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और स्थानीय लोगों की मनमानी के कारण दिनों दिन जाम की स्थिति गंभीर होती जा रही है।

