ढोलबज्जा: ढोलबज्जा थाना क्षेत्र अंतर्गत लूरी दास टोला निवासी फागुन शर्मा को अपने 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र को शादी करना महंगा पड़ गया. ज्ञात हो कि बुधवार को फागुन शर्मा अपने नाबालिग पुत्र का शादी करने जा रहा था. जिसकी गुप्त सूचना चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक अमन कुमार को मिलने के बाद उन्होंने इसकी जांच करने नवगछिया चाइल्डलाइन सब सेंटर मुकेश कुमार को दिया.

जिन्होंने बिना विलंब किए अरुण कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बरुण कुमार के साथ मामले की जांच पड़ताल किया तो वर-वधू दोनों नाबालिग थे. इसकी जानकारी मुकेश कुमार ने तुऱंत अनुमंडल पदाधिकारी को दिया. जिन्होंने ढोलबज्जा थाने को यह शादी स्थगित कराने बोला।

File Photo

लेकिन लड़का के पिता द्वारा देर रात चौसा में जाकर अपने पुत्र का शादी करा दी गई. वहीं उक्त मामले को लेकर बाल विवाह में शामिल लड़के के पिता समेत अन्य लोगों पर चाइल्ड लाइन भागलपुर के द्वारा ढोलबज्जा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *