ढोलबज्जा: नवगछिया के कोसी नदी पर बने बाबा बिशु राउत पुल के संपर्क पथ इन दिनों लगातार बारिश से ध्वस्त होते जा रहे हैं. बूढ़ी धार के समीप संपर्क पथ के पश्चिम तरफ वाली लेन चार जगहों पर ध्वस्त हो चुके हैं. इस जगह पर पिछले साल से हीं बारिश में सड़क टूटना शुरू हुआ है.

बीते मंगलवार को हुई बारिश में जिस तरह सड़क टूटकर धाराशाही हो गई है इसमें कभी भी बड़ी सड़क दुर्घटना हो सकती है. उधर गोलाटोला व पचगछिया कदवा के बीच भी कई जगहों सड़क बीचो-बीच टूटकर गड्ढानुमा बन गया है.

जहां अबतक दर्जनों लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं. ग्रामीण फुलेश्वर राय व उमाकांत राय के साथ अन्य ने बड़ी अनहोनी की आशंका बताते हुए नवगछिया अनुमंडलाधिकारी से सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *