ढोलबज्जाल:  थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा दियारा गांव के समीप, सोमवार को कोसी की धार में उतरा हुआ एक अज्ञात युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों की जब नजर शव पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भी भीड़ जमा हो गई, लेकिन शव को पहचानने से सभी ने इंकार कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद ढोलबज्जा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजने की तैयारी में जुट गई। मृतक लाल रंग की चेक वाली शर्ट के ऊपर ब्लू रंग की ब्राउज़र और जींस-पैंट पहना हुआ है।

शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की मौत चार दिन पहले हुई होगी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। किसी दूसरे जगह के लोगों ने युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां फेंका होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *