ढोलबज्जा। शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को जानकारी देने के लिए शनिवार को डीपीओ, एडीएम व प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों ने नेहरू इंटरस्तरीय विद्यालय ढोलबज्जा पहुंच कर शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

एडीएम ने उपस्थित छात्र छात्राओं व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि- अभी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए कई योजनाएं जिनमें नि: शुल्क पाठ्य पुस्तक, मुख्यमंत्री पोशाक व छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री साइकिल योजना, बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना, मेधावृति योजना, कन्या उत्थान योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, निश्चय एवं सहायता भत्ता योजना, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा चलायी जा रही है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद सैदूर रहमान, शिक्षक गोपालकृष्ण राय, हरिश्चंद्र रजक, अनिल कुमार जंग बहादुर, बेचन कुमार यादव, राजकुमार दास, नारायण राम, संजय कुमार, राकेश कुमार झा, राजीव कुमार साह, ब्रह्मचारी कुमार नेहरू,सुनयना कुमारी, स्नेहलता कुमारी, कुमार रूचिर व मनीष कुमार गोस्वामी के साथ जिला पार्षद नंदनी सरकार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मुकेश कुमार सिंह, नोडल विकास मित्र सुबोध कुमार के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नारायणपुर। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दुधैला में शनिवार को शिक्षा संवाद बीडीओ खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बीडीओ ने शिक्षा से संबंधित विद्यालय में छात्र-छात्राओं को मिलने वाली योजनाओं के लाभ पर विशेष चर्चा की। ग्रामीणों ने कुछ छात्रों के अभिभावकों को सहयोग कर बच्चों को विद्यालय भेजने की बात कही। मौके पर मुखिया अरविंद मंडल, वार्ड सदस्य, प्रखंड के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *