नारायणपुर। बीरबन्ना चौक पर युवक बीरबल चौधरी ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आकर जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि ताड़ पेड़ का पत्ता 33 हजार केवी बिजली तार के संपर्क में आ गया जिससे युवक करंट की चपेट में आ गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे मधुरापुर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 352
जहां डॉक्टर ने बताया कि युवक का शरीर दो-तीन जगह जल चुका है। हालांकि वह खतरे से बाहर है। बिजली विभाग के जेई विकास कुमार ने बताया कि युवक पेड़ पर चढ़ने के दौरान पेड़ के पते से बिजली तार के संपर्क के कारण वह इसकी चपेट में आ गया। जिससे वह घायल हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

