बिहपुर। प्रखंड के एक गांव से एक महिला अपने तीन बच्चे को लेकर अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गयी। पति अनिल पासवान ने इसको लेकर थाने में केस दर्ज कराया है। उसने महेशपुर हरिओ के शंकर शर्मा को नामजद आरोपी बनाया है। बताया कि मैं मजदूरी करने परदेस गया था।

कुछ दिनों के बाद ही शंकर शर्मा मेरी पत्नी को प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया। मुझे चार लड़की है। उसमें से तीन लड़की को साथ ले गई है। एक लड़की को घर में छोड़ गई है। मेरी पत्नी घर से एक लाख तीस हजार रुपया, एक भर सोना, 30 भर चांदी, दस रुपया वाला ग्रुप लोन व भैया ग्रुप वाला लोन का पेपर लेकर भाग गई है।

जब मैं घर वापस आया तो बेटी ने बताया की मम्मी नाना-नानी के घर गई है। मैंने काफी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला पाया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया की मामला दर्ज कर महिला की खोज की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *