नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत तिनटंगा करारी जहाज घाट पर गुरुवार को गंगा महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। श्रीश्री 108 रामदास महाराज, जो मथुरा और हरिद्वार से गंगा किनारे पैदल यात्रा करते हुए गंगासागर की परिक्रमा पर निकले हैं, अपने यात्रा क्रम में यहां पहुंचे। उनके आगमन के बाद गंगा तट पर दीपों की रोशनी और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महाआरती संपन्न हुई।

कार्यक्रम का आयोजन रामदास महाराज के सानिध्य में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मौके पर भाजपा नेता बासुकी मंडल, डॉ. रविंद्र सिंह, श्रीकांत यादव, सुबोध यादव, इस्माइलपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राममूर्ति, जोगिंदर पासवान, वरुण शर्मा, कंचन देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *