नवगछिया : ितनटंगा से यात्रियों को लेकर कहलगांव जा रहा जहाज बीच गंगा में कहलगांव के तीन पहाड़ी के समीप फंस गया। यह फेरी जहाज पर 40 यात्री सवार थे। इसके अलावा जहाज पर 4 मोटरसाइकिलें भी लादी गई थीं।

गंगा के जलस्तर में कमी होने के चलते जहाज फंस गई। जहाज तिनटंगा घाट से शाम 5 बजे खुला था। काफी प्रयास के बाद भी जहाज नहीं निकला तो चालक और कर्मचारियों ने इसकी सूचना कहलगांव घाट पर स्थित कार्यालय को दी। इसके बाद प्रबंधन ने कहलगांव से एक बड़ी और एक छोटी नाव भेज। इसके बाद रात आठ बजे सभी यात्री जहाज से उतरकर नाव से कहलगांव घाट पहुंचे। जहाज फंसने से यात्रियों में दहशत का माहौल रहा।

परिचालन प्रबंधन ने बताया कि यात्रियों के उतरने से जहाज हल्का होने पर निकल सकता है। जहाज घाट कार्यालय में मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि जहाज में कोई खराबी नहीं है। गंगा के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है। कम पानी में ही जहाज फंस गया है। बड़ी नाव से सभी यात्रियों को लाया गया। इसकी सूचना अनुमंडल प्रशासन को भी दी गई। इसके बाद एसडीओ अशोक कुमार ने जहाज परिचालन के लोगों से बात कर उसे जल्द निकालने के निर्देश दिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *