नवगछिया : मुहर्रम को लेकर सोमवार को खरीक प्रखंड के मिरजाफरी, ध्रुबगंज, खरीक बाजार, नागरटोला, पश्चिमी व पूर्वी घरारी समेत विभिन्न गांवों में तिरंगा के साथ निशान जुलुस निकाला गया। इस दौरान जगह-जगह अखाड़ा खेलते हुए सभी जुलूस खरीक बाजार स्थित गोल चौक पहुंचा, जहां सभी जुलूस का मिलान हुआ और युवाओं ने जमकर करतब दिखाए।
Total Downloads: 92
थानाध्यक्ष पंकज कुमार, सीओ निशांत कुमार, बीडीओ राजीव कुमार, जेएसआई सूबेदार पासवान, पीएसआई मो. एजाज रिजवी, राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान विधि-व्यवस्था बनाएं रखने के लिए ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे।
मुहर्रम कमेटी की ओर से मो. नजाकत अंसारी, नेमत अंसारी, कमरूज्जमा अंसारी, आरिफ अंसारी के अलावा मुखिया गणेश मंडल, सरपंच मो. सैगुल, अतहर आलम, विजय साह आदि जुलूस को नियंत्रित रखने में अस्त-व्यस्त दिखे। एसडीओ यतेन्द्र पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार भी खरीक पहुंचकर निशान जुलूस का जायजा लिया।

