भागलपुर। डीएम ने नवगछिया के तीन बिजली अभियंताओं को शोकॉज किया है। 3 अगस्त को डीएम ने खरीक के ढोढिया दादपुर में पटवन कार्य के लिए किसानों को बिजली कनेक्शन देने के मामले में जानकारी मांगी थी।

लेकिन ग्रामीण कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व कनीय अभियंता ने कोई जानकारी नहीं दी। जिसे डीएम ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही, सरकारी कामों के प्रति उदासीनता और उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना माना है। तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *