नवगछिया : विद्या की आराध्य देवी मां सरस्वती का पूजन उत्सव धूमधाम से नवगछिया के गोसाईगांव 14 नंबर सड़क के समय स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में किया गया । मौके पर विद्यालय के संचालक सह प्रधानाध्यापक सीपीएन चौधरी निर्देशक रीता कुमारी अधिवक्ता एवं प्रशासक नितिन कुमार के द्वारा पूजा अर्चना की गई ।

पूजा अर्चना के समय विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ग्रामीण के अलावा छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक गण उपस्थित थे । मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सीपीएन चौधरी ने बताया कि सरस्वती पूजा के साथ ही नामांकन फ्री ऑफर शुरू हो गया उनके विद्यालय में बच्चों का नामांकन फ्री में लिया जा रहा है ।

इसका शुभारंभ मां सरस्वती के पूजा आराधना के बाद शुरू हो गया । वहीं मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षकों द्वारा आरती स्तुति प्रार्थना की गई । संध्या में भजन संध्या में भी स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने मां शारदे का भजन संध्या किया । वही इस बाबत विद्यालय के प्रशासक नितिन कुमार नें बताया कि प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को किया जाएगा । विद्यालय में पूरी तरह से माहौल भक्तिमय हो गया है सब लोग मां सरस्वती की पूजा में लीन हैं ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *