नवगछिया । अनुमंडल अस्पताल के प्रांगण में एमएनसीयू के तहत 76 लाख की लागत से बन रहे बच्चों का अस्पताल बनकर तैयार है। अनुमंडल के गांवों के जन्मजात से पांच वर्ष के बच्चों के इलाज की सारी सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं।
Total Downloads: 173
अनुमंडल अस्पताल में औसतन महिलाओं की 350 से 400 डिलीवरी होती है। बच्चों की चिकित्सा के लिए एक शिशु रोग विशेषज्ञ की यहां नियुक्ति होनी चाहिए लेकिन सातों प्रखंड में कहीं भी शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं हैं।
स्वास्थ्य मैनेजर रमन कुमार ने बताया अस्पताल में 12 बेड तैयार है। बेड पर ऑक्सीजन के साथ-साथ सभी ज़रूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। गुरुवार को एसडीओ उत्तम कुमार और एसडीपीओ ओमप्रकाश ने अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया। एसडीओ ने बच्चे के अस्पताल की विस्तृत जानकारी ली। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बी दास ने बताया कि अस्पताल बनकर पूरी तरह तैयार है। जल्द ही बच्चों के इलाज के लिए उपलब्ध करा दिया जायेगा।

