तेतरी गांव में मारपीट के बाद इलाज के दौरान किसान सुभाष मंडल की मौत के मामले में नवगछिया पुलिस ने मंगलवार को तेतरी निवासी पवन यादव, सागर यादव और अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे। पांच दिन पहले गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल सुभाष मंडल की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में जख्मी गांव के ही गौतम कुमार के बायान पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बाकी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।

9 अप्रैल को बांस लेने के विवाद में हुई मारपीट में जख्मी सुभाष की अस्पताल में हो गई थी मौत

9 अप्रैल की देर शाम जबरन बांस लेने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल सुभाष मंडल की मौत 10 अप्रैल की सुबह मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी। घायल गौतम कुमार के बयान पर गांव के ही विनय यादव, पवन यादव, मंगल यादव, गोविंद कुमार, अविनाश कुमार, सागर कुमार सहित 10 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौतम ने बयान में बताया था कि उसके घर के पास सुभाष मंडल का बांस रखा हुआ था। विनय यादव, पवन यादव और मंगल यादव ट्रैक्टर लेकर आए थे और बांस लोड कर जाने लगे थे।

विरोध करने पर आरोपियों ने ट्रैक्टर को आगे पीछे कर सुभाष मंडल, उनकी पत्नी रामदेवी और चंद्रकांत मंडल पर चढ़ा दिया। जिससे तीनों घायल हो गए। इसके बाद आरोपी लाठी-डंडे लेकर दोबारा आए और फिर मारपीट शुरू कर दी। इसमें पंकज कुमार, शोभा देवी, वीरम देवी, सुभाष मंडल, रूपा कुमारी, अभिनंदन कुमार, रवि कुमार, चंद्रदेव मंडल के साथ वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। सभी को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया था। जहां अभिनंदन, रवि और चंद्रदेव मंडल को छोड़कर शेष घायलों को डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet