घंटे तक नवगछिया में लोगों ने किया रोड जाम
नवगछिया : थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल पर गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गये। आक्रोशित लोगों ने शव रखकर विक्रमशिला पहुंच पथ को जाम कर दिया, जिससे दो घंटे यातायात बाधित रहा। .
Total Downloads: 116
लोगों ने बताया कि इस्माइलपुर के कचहरी टोला निवासी महिला रीता देवी पति निरंजन शर्मा के साथ बाइक से जा रही थी। इसी तेतरी के पास वे लोग ट्रक की चपेट में आ गये। इस घटना में महिला की मौत हो गई और पति निरंजन शर्मा घायल हो गये। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने शव को विक्रमशिला पहुंच पथ पर रखकर जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं, जिससे यात्री परेशान रहे।

लोगों को समझाने नवगछिया के बीडीओ और सीओ गये। लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े थे। वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। बाद में नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेन्द्र कुमार, डीएसपी असरार अहमद घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझ-बुझाकर शव को उठवाया। एसडीओ ने पीड़ित परिजनों को चार लाख मुआवजा दिये जाने की घोषणा की। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। .
मृतक के घर में मचा कोहराम: पति का अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज करवाया गया। परिजनों ने बताया कि निरंजन शर्मा बाजार के राजेन्द्र कॉलोनी में घर बनाकर रहते थे। पति-पत्नी ड्रेस सिलाई का काम करते थे। रामनवमी पर पति-पत्नी प्रसाद खाने तुलसीपुर जा रहे थे। बड़ी पुत्री की शादी 28 फरवरी को रंगरा में हुई थी। घटना के बाद पुत्री रोशनी, पुत्र कृष्णा, रितेश और दिलखुश का रो-रोकर बुरा हाल है। .

