नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर के किसान शंभू शरण चौधरी (50) के अपहरण की आशंका है। इस संबंध में किसान के पुत्र रौशन कुमार ने बताया कि पिता बुधवार की रात बासा पर सोए हुए थे। वहीं से अपहरण कर लिया गया। जमीन विवाद को लेकर पांच माह पूर्व मेरे पिता पर पड़ोसियों ने गोली चलाई थी। गोपालपुर थाना में इसकी प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। गोली चलाने वाले दबंग है। उसके डर से कोई कुछ बोलता नहीं हैं।

कुछ दिन पूर्व उन लोगों ने मेरे गुहाल में ताला लगा दिया था। मुखिया सरपंच को बुलवाकर ताला खुलवाया था। रात्रि में पिता खाना खाने के पश्चात बासा पर सोने चले गए थे। पिता सोते समय अंदर से दरवाजा लगाकर सोते थे। सुबह पड़ोसी ने फोन कर पूछा कि तुम्हारे पिता घर पर हैं। हम लोगों ने बासा जाकर देखा तो वहां पिता नहीं थे। बासा में अंदर से ताला लगा हुआ हैं किंतु टटिया का रस्सी खुली हुई थी। पिता का मोबाइल अंदर बिछवान पर ही था। गोपालपुर थाना में लिखित जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रेम और लगन से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव : देवी प्रतिभा

संसू, कहलगांव : चैत्र नवरात्र के अवसर पर सनोखर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन वृंदावन से आई कथा वाचिका देवी प्रतिभा ने कथा वाचन करते हुए कहा कि प्रेम और लगन से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है। संसार की सर्वोच्च शक्ति प्रेम है। मन मे छल कपट रहने से प्रभु का सानिध्य प्राप्त नहीं हो सकता है। मन को निर्मल होना आवश्यक है ईश्वर को प्रेम बंधन में बांध कर ही अपनी बात मानव सकते हैं। इसके लिए नि: स्वार्थ प्रेम समर्पित करना होगा। उन्होंने कहा कि आप मूर्ख हो या विद्वान प्रभु के पास यह मायने नहीं रखता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *