नवगछिया : तेतरी पंचायत के मुखिया रविंद्र दास के पुत्र विषमनी दास ने अपनी दबंगई दिखाते हुए नवगछिया जीरोमाइल स्थित गांव के ही चाय पान नाश्ता की दुकान संचालित करने वाले दुकानदार रवि कुमार दास पिता चंद्रदेव दास के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान रवि के दुकान के गल्ले में रखा पांच हजार नगद व गले में पहना हुआ बजरंगबली का सोने की चकती को छीन लिया।

घटना के संबंध में पीड़ित दुक़ानदार रवि कुमार दास प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित दुकानदार ने दिए आवेदन में बताया है कि बुधवार की दोपहर को वह अपनी दुकान पर दुकान संचालित कर रहा था।

इसी क्रम में विषमनी दास दुकान पर आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। गल्ले से पांच हजार नगद छीन लिया।गले से बजरंग बली की सोने की चकती भी छीन लिया। थानाध्यक्ष लालबहादुर ने कहा कि घटना के संबंध में आवेदन मिला है। घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *