थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जुबानी जंग में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के मिथलेश कुमार सिंह (40) एवं उसकी पत्नी मुन्नी देवी (35) तथा साइकिल मिस्त्री मो. मुन्ना बुरी तरह घायल हो गया। सभी घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मायागंज रेफर कर दिया। घायल मिथलेश ने बताया कि वह गांव के ही एक किसान का खेत लीज पर लेकर खेती करता हूं।

किसान के सहमति पर खेत के समीप ही एक मिस्त्री रखकर साइकिल का दुकान भी चलाता हूं। लेकिन गांव के ही मधवानंद सिंह, रघुवीर सिंह एवं रणवीर सिंह तीनों भाई जबरन उक्त जमीन गैरमजुरआ होने का दावा करते हुए अक्सर साइकिल की दुकान बंद करने के लिए धमकाया करता है। दुकान बंद नहीं करने के कारण तीनों आरोपी अचानक मेरे दुकान में घुसकर लूटपाट करने लगे। दुकान समीप ही मौजूद मेरी पत्नी विरोध करने पहुंची तो सभी आरोपी एकमत होकर उसके साथ मारपीट करने लगे।

जिसे देख मैं और मेरा मिस्त्री बीच-बचाव करने गया तो हमलावरों ने हम सभी को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। इसमें मेरी पत्नी का सिर फट गया। जबकि मिस्त्री गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इस दौरान आरोपी ने मेरी पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए जबरदस्ती करने का भी प्रयास किया। मामले को लेकर घायल ने अबतक थाने में आवेदन नहीं दिया है। घायल ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को देते हुए इलाज कराने के लिए मायागंज गया हूं। छुट्टी मिलने के साथ ही थाने में आवेदन दूंगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *