नवगछिया : दुर्गेश कुमार, थाना के पास गुरुवार की शाम अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने रंगरा निवासी पूर्व फौजी हरिकृष्ण यादव उर्फ बरू यादव से साढ़े चार लाख रुपए की छिनतई कर ली। हरिकृष्ण यादव अपनी पुत्री की शादी के मद्देनजर होने वाले खर्च के लिए नवगछिया एसबीआई मुख्य शाखा से रकम की निकासी कर वापस घर जा रहे थे।

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पीड़ित पूर्व फौजी से घटना की जानकारी ली है। घटना के बाद नवगछिया एसपी के निर्देश पर नवगछिया पुलिस तुरंत सक्रिय हो गयी। शहर के चौक चौराहों सहित बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे अपराधियों की पहचान करने में जुट गयी है।

पीड़ित ने बताया कि उसके पुत्री की शादी इसी वर्ष नवंबर में होने वाली है। शादी के मद्देनजर होने वाले खर्च के लिए नवगछिया बाजार स्थित एसबीआई मुख्य शाखा से साढ़े चार लाख रुपए की निकासी की उसके पास रकम रखने के लिए झोला भी नहीं था एक दुकानदार से झोला लिया और उसमें रकम और पासबुक को रख लिया इसके बाद वह वह कृष्णा टाकीज चौक पर आया और यहां से डाॅ. बीएल चौधरी क्लीनिक के बगल वाले रोड होते हुए पोस्ट आफिस रोड के पास निकला और यहां पर एक ऑटो पर चढ़ गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *