नवगछिया| थाना क्षेत्र के धोबिनिया गांव में देर रात आग लगने अफरातफरी मच गई। आग उत्तम यादव के बासा में लगी थी। आग लगने से उत्तम यादव के बासा पर रखे गए अनाज पूरी तरह जलकर राख हो गई और बासा पर बंधी उत्तम यादव की चार गायों की झुलसने से मौत हो गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
आग बिजली के शॉट सर्किट से लगी थी। आग लगने के बाद जब तक लोग कुछ कर पाते आग भयावह रूप ले लिया स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवगछिया थाना को दी। दमकल की गाड़ी पहुंचने पर लोगों के सहयोग से देर रात आग पर काबू पाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

