कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच इन दिनों नशाखुरानी गिरोह सक्रिय हो गया है। यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर गिरोह यात्रियों लूट रहा है। गुरुवार को गिरोह ने मधेपुरा जिले के बिहारीगंज निवासी सुशील कुमार भगत को अपना शिकार बनाया। गिरोह के सदस्य ने सुशील को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया, इसके बाद उसके पास में रखे 67 सौ रुपये नगद और उसका मोबाइल फोन लेकर उड़ गया।
नवगछिया स्टेशन पर 12488 सीमांचल एक्सप्रेस से नवगछिया आरपीएफ ने सुशील को नशे की हालत में उतारा और इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। यात्री के होश में आने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।

सूचना मिलने पर यात्री के परिजन नवगछिया पहुंचे। अस्पताल से परिजन उसे होश में आने के बाद अपने साथ लेकर बेहतर इलाज के लिए चले गए। यात्री ने आरपीएफ को बताया की वह दिल्ली से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में नशाखुरानी गिरोह ने झांसे में लेकर अपना शिकार बना लिया।


