नवगछिया। खरीक थाना परिसर में बुधवार को बकरीद को लेकर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार की अध्यक्षता और बीडीओ राजीव रंजन कुमार के संचालन में एक शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शांति पूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का अपील की गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 63
थानाध्यक्ष ने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो तुरंत इसकी जानकारी दें। इस मौके पर प्रमुख शंकर प्रसाद यादव, निहाल अंसारी, ओमप्रकाश भारती, महेंद्र यादव, नियामत अंसारी, संजय चौधरी, विजय कुमार आदि मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
