नवगछिया थाना के श्रीपुर डोभरा निवासी ज्वाला सिंह की पत्नी चंदा कुमारी की दो लाख रुपये दहेज की खातिर ससुरालवालों द्वारा हत्या कर शव को बोरे में बंद कर कोसी नदी में बहा देने का आरोप परिजनों ने लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन दिया है। घटना बीते सोमवार की रात की बतायी जा रही है।

महिला के पिता व माता दिल्ली में रहते हैं। महिला के मामा बांका, भदौरिया निवासी मिथिलेश मंडल और सिकंदर मंडल ने बताया की डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी भांजी चंदा की शादी श्रीपुर के बिन्देशरी सिंह के पुत्र ज्वाला सिंह से हुई थी। शादी के बाद उसे छह माह पूर्व एक बच्ची भी हुई है। शादी के बाद पति सहित ससुरालवालों द्वारा दो लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा।

दो माह पूर्व भी दहेज की खातिर मेरी भांजी के साथ मारपीट की गयी थी। उस समय हमलोग गांव में आकर पंचायत भी किये थे। घरवालों ने भविष्य में दहेज की मांग नहीं करने की बात कही थी। बुधवार को चंदा के देवर मुन्ना सिंह की शादी थी जिसमें सभी रिश्तेदार आये थे। हमलोग भी आये तो घर में नन्ही बच्ची को देखने पर चन्दा की खोजबीन की तो पता नहीं चला। घर में सिर्फ महिलायें ही थीं।

गाव वालों ने बताया कि चन्दा की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर कोसी में फेंक दिया गया है। जानकारी मिलने पर लड़की के मां मंदोदरी देवी और पिताजी विजय मंडल दिल्ली से आ रहे हैं। इंस्पेक्टर लालबहादुर ने बताया कि थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *